रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर अप्रैल में 6 दिन रहेगी रद्द

Bilaspur Raigarh MEMU Cancelled: अगर आप अगले कुछ दिनों में रायगढ़ या बिलासपुर के बीच ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल ने बड़ा फैसला लेते हुए रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन को 12 अप्रैल 2026 तक रद्द कर दिया है। दरअसल, बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन बिछाने का काम और अकलतरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसके चलते यह ब्लॉक लिया गया है।

31 मार्च से ही यात्री बेहाल, अभी और बढ़ेगी परेशानी

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए यह तकनीकी कार्य बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि 31 मार्च से ही ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है, जिससे लोकल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अकलतरा स्टेशन में कनेक्टिविटी का काम चल रहा है, जिससे गाड़ियों का गुजरना फिलहाल मुमकिन नहीं है। जिसके कारण रायगढ़ मेमू ट्रेन 12 अप्रैल तक पूरी तरह रद्द रहेगी।

See also  बहू का गला घोंटकर थाने पहुंची सास, कहा: साहब मैंने अपनी बहू मार डाली, थाने के सामने जेठ की जमकर धुनाई

गोंडवाना एक्सप्रेस की लंबी कैंसिलेशन लिस्ट

हजरत निजामुद्दीन जाने वाली छत्तीसगढ़ की पसंदीदा गोंडवाना एक्सप्रेस पर भी ब्रेक लग गया है। दरअसल, गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन को बदलने का काम चल रहा है।

  • 12410 (निजामुद्दीन-रायगढ़): 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22 अप्रैल को नहीं चलेगी।
  • 12409 (रायगढ़-निजामुद्दीन): 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23, 24 अप्रैल को रद्द रहेगी।

गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर भी बीच में अटकी

ग्राउंड सूत्रों ने बताया कि गोंदिया से झारसुगुड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी पूरी दूरी तय नहीं कर पा रही है। फिलहाल यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट (Short Terminate) की जा रही है। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह सेवा 11 अप्रैल तक बंद रहेगी।

ट्रेनों के अचानक रद्द होने से बिलासपुर, चांपा, अकलतरा और रायगढ़ के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब लोगों को बसों और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, रेलवे का दावा है कि चौथी लाइन का काम पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्रियों को भविष्य में देरी से निजात मिलेगी।

See also  गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बलरामपुर ने दर्ज किया अपना नाम, पहली बार एक साथ 300 से अधिक गांव में खेला गया वॉलीबॉल