टीआरपी डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का बड़ा गहरा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। बता दें कि 11 अप्रैल को आसमान में एक बड़ी खगोलीय हलचल होने जा रही है। दरअसल, बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध अपनी राशि बदलकर मीन में प्रवेश करने वाले हैं। यहाँ पहले से मौजूद सूर्य के साथ उनकी युति होगी, जिससे बेहद शुभ ‘बुधादित्य राजयोग’ का निर्माण होगा।
कुंभ से मीन राशि का सफर
द्रिक पंचांग की मानें तो फिलहाल बुध देव कुंभ राशि में बैठे हैं। लेकिन 11 अप्रैल को वे मीन राशि में चले जाएंगे। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि जब भी बुध और सूर्य एक साथ आते हैं, तो बुधादित्य योग बनता है। इस योग को मान-सम्मान और जबरदस्त आर्थिक तरक्की देने वाला माना गया है।
इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के ताले
इस महासंयोग का सबसे ज्यादा फायदा इन तीन राशियों को मिलने वाला है
वृषभ राशि
आपके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे और जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नति (प्रमोशन) मिल सकती है। समाज में आपकी नई पहचान बनेगी और बिजनेस में भी नए मौके हाथ लगेंगे।
मिथुन राशि
करियर के लिहाज से यह योग आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होंगे। कामकाज में प्रगति होगी और आय बढ़ेगी। बस ध्यान रखें कि जोश में आकर कोई गलत फैसला न लें।
मीन राशि
चूंकि यह राजयोग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देंगी। करियर की रुकावटें दूर होंगी और अगर आप बिजनेस या जॉब बदलने का सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। बस अपने फिजूलखर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें।
आम जनता पर क्या होगा असर?
जानकारों की मानें तो इस राजयोग के प्रभाव से व्यापारिक जगत में तेजी देखने को मिल सकती है। जो लोग बौद्धिक कार्यों या कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें इस गोचर के दौरान बेहतरीन नतीजे मिलने की उम्मीद है। 11 अप्रैल के बाद से कई लोगों के जीवन में बड़े और सकारात्मक बदलाव आने शुरू हो जाएंगे।


