OTT Releases 13-19 April 2026: ओटीटी (OTT) लवर्स के लिए अप्रैल का यह हफ्ता बेहद रोमांचक होने वाला है। 13 से 19 अप्रैल के बीच अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित सीरीज से लेकर साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म तक दस्तक दे रही हैं। अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठे अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच का प्लान बना रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम की है।
इस हफ्ते की सबसे बड़ी चर्चा राजकुमार राव की मटका किंग को लेकर है, जो 1980 के दशक के जुआ किंग की कहानी पर आधारित है। वहीं, साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी डिजिटल स्क्रीन पर जलवा बिखेरने को तैयार है।
टोस्टर
फिल्म टोस्टर एक विचित्र और मजेदार परिस्थितियों पर आधारित कहानी है। लंबे समय बाद राजकुमार राव पूरी तरह से एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं। वामिका गब्बी के साथ उनकी फ्रेश जोड़ी ने ट्रेलर के बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ये फिल्म 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

अस्सी
फिल्म में परंपरा और आधुनिकता के बीच के संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म में कुमुद मिश्रा और जीशान अय्यूब जैसे पावरहाउस परफॉर्मर्स की मौजूदगी यह संकेत देती है कि यह सिर्फ एक साधारण फिल्म नहीं, बल्कि एक गहरा ड्रामा है। इसी हफ्ते आप 17 अप्रैल से घर बैठे ZEE5 पर देख सकेंगे।

दो दीवाने सहर में
फिल्म दो दीवाने सहर में आधुनिक समय के रिश्तों, उलझनों और शहर की चकाचौंध के बीच पनपते प्यार की कहानी है। फिल्म में मृणाल ठाकुर की सादगी और सिद्धांत चतुर्वेदी का कूल अंदाज दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक बेहद शानदार है, जो इसे एक फील-गुड फिल्म बनाता है। इस फिल्म को आप 17 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

बीफ सीजन 2
बीफ का पहला सीजन दो अजनबियों के बीच हुए एक मामूली रोड रेज (सड़क पर कहासुनी) से शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे उनके जीवन को तबाह करने वाले प्रतिशोध में बदल गया। सीजन 2 में कहानी को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी है। हालांकि, मेकर्स ने प्लॉट को लेकर काफी गोपनीयता बरती है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस बार भी तनाव, ड्रामा और इंसानी व्यवहार के जटिल पहलुओं को संजीदगी और कॉमेडी के साथ पेश किया जाएगा। इस सीरीज का दूसरा सीजन 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है।

मटका किंग
मटका किंग में विजय वर्मा एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं जो अपनी चतुराई से सट्टे के बाजार में एक विशाल साम्राज्य खड़ा करता है। सीरीज में क्राइम, थ्रिलर और हाई-वोल्टेज ड्रामा का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टारकास्ट है। विजय वर्मा के साथ
गुलशन ग्रोवर, कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर और सिद्धार्थ जैसे मंझे हुए कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे।

उस्ताद भगत सिंह
उस्ताद भगत सिंह में पवन कल्याण एक बेखौफ पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो समाज की बुराइयों और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अंदाज में जंग लड़ता है। फिल्म में हाई-वोल्टेज एक्शन, दमदार म्यूजिक और पवन कल्याण का सिग्नेचर स्टाइल दर्शकों को बांधे रखता है। ये फिल्म 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

यूथ
फिल्म ‘यूथ’ एक ऐसी कहानी है जो आज की पीढ़ी के संघर्ष, सपनों और उनके मजाकिया अंदाज को दर्शाती है। केन करुणास ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और सधे हुए अभिनय से फिल्म में जान फूंकी है। फिल्म को समीक्षकों द्वारा इसकी सरलता और युवाओं से जुड़े मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाने के लिए सराहा गया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी। इस फिल्म को आप 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।




