टीआरपी डेस्क। IPL 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के एक अनकैप्ड खिलाड़ी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। विदर्भ के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद से तबाही मचा दी। 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम प्रफुल्ल के तूफान में ऐसी फंसी कि महज 9 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई।

पहले ही ओवर में ऐतिहासिक तिगड़

प्रफुल्ल हिंगे आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट झटकने का कारनामा किया है। उन्होंने अपने पहले ओवर में ऑरेंज कैप होल्डर वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लहुआन ड्री प्रियोटिरयस को आउट किया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि ये तीनों ही दिग्गज बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। प्रफुल्ल यहीं नहीं रुके, उन्होंने फॉर्म में चल रहे राजस्थान के कप्तान रियान पराग (4 रन) को आउट कर राजस्थान की कमर तोड़ दी।

See also  मिवान स्टील प्लांट का बायलर फटा; आसमान में उठीं कई किमी दूर तक लपटें

30 लाख का सरप्राइज पैकेज

हिंगे ने 2024 में विदर्भ के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया और 2025-26 के सत्र में 10 मैचों में 27 विकेट लिए थे। वह विदर्भ की विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और उनकी गेंदबाजी की तारीफ हुई थी। प्रफुल्ल हिंगे को हैदराबाद ने मिनी नीलामी में उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था। पिछले मैच में वे इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में थे लेकिन उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला था। आज जब उन्हें गेंद थमाई गई, तो उन्होंने साबित कर दिया कि वे हैदराबाद के असली ट्रंप कार्ड हैं।

प्रफुल्ल का अब तक का सफर

  • घरेलू क्रिकेट: विदर्भ के लिए खेलते हुए 10 प्रथम श्रेणी मैचों में 27 विकेट ले चुके हैं।
  • विजय हजारे ट्रॉफी: वे विदर्भ की उस टीम का हिस्सा थे जिसने पहली बार यह खिताब जीता था।
  • इतिहास: आईपीएल में अब तक 32 बार गेंदबाजों ने पहले ओवर में 2 विकेट लिए थे, लेकिन ‘3 विकेट’ लेने वाले प्रफुल्ल पहले खिलाड़ी बने।
See also  Abishek Porel Arrested: क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, इस गंभीर मामले में हुई कार्रवाई

ईशान किशन की तूफानी पारी

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन की 91 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन बनाए थे। प्रफुल्ल की घातक गेंदबाजी ने इस बड़े लक्ष्य को राजस्थान के लिए नामुमकिन बना दिया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।