टीआरपी डेस्क। रायपुर के आरंग में मौजूद मिवान (मोनेट) स्टील प्लांट में आज सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां प्लांट का बायलर अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के गांवों के लोग भी सहम गए।

देखते ही देखते पूरे प्लांट में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा। सुबह करीब 5:30 बजे जैसे ही आग की खबर बाहर आई, आरंग और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।

तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। अधिकारियों की देखरेख में राहत और बचाव का काम तेजी से चलाया जा रहा है।

इस पूरे हादसे में सबसे बड़ी और राहत की बात यह है कि अभी तक किसी की जान जाने या किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है। फिलहाल आग लगने की असली वजह क्या थी, यह साफ नहीं हो पाया है।

See also  Ambedkar Hospital : फिर चर्चा में मेकाहारा अस्पताल, नवजात के पास "बच्चे की मां HIV+" लिखा पोस्टर चस्पा! हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब…