टीआरपी डेस्क। मंगलवार की सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बावजूद भारतीय बाजार ‘रॉकेट’ की रफ्तार से ऊपर भाग रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख इंडेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान ही जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है।

बाजार खुलते ही सेंसेक्स 79 हजार के पार

बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज जबरदस्त मजबूती के साथ खुला। पिछले बंद 78,520 के मुकाबले यह 78,617 पर ओपन हुआ और देखते ही देखते 500 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 79,032 के स्तर पर पहुंच गया।

दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी सेंसेक्स के साथ कदमताल करता नजर आया। निफ्टी की शुरुआत 24,374 पर हुई और देखते ही देखते यह 150 अंकों की बढ़त के साथ 24,500 का आंकड़ा पार कर गया।

इन शेयरों ने बाजार में भरा दम

मैदानी सूत्रों ने बताया कि शुरुआती कारोबार में ही बैंकिंग और पोर्ट्स सेक्टर के शेयरों में तगड़ी लिवाली दिखी।

  • Axis Bank और Adani Ports: ये शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं।
  • IndiGo: एविएशन सेक्टर में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
  • मिडकैप शेयर्स: छोटे और मंझोले शेयरों में भी निवेशकों ने अच्छी रुचि दिखाई है।
See also  उम्मीद पर सवालः कोरोना वायरस का वैक्सीन बन ही जाएगा तो सब कुछ ठीक हो जाएगा इसकी गारंटी नहीं

युद्ध के खौफ पर ट्रेड डील भारी

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनातनी चरम पर है, जिससे पूरी दुनिया में युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। शांति वार्ता पर भी संकट के बादल हैं, लेकिन इसी बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर आए एक बड़े सकारात्मक अपडेट ने निवेशकों का मूड बदल दिया। इस खबर के बाद बाजार से ईरान-यूएस युद्ध का खौफ ‘धुआं-धुआं’ हो गया और निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।

सोना-चांदी में निवेश का मौका?

गौरतलब है कि शेयर बाजार में आई इस ऐतिहासिक तेजी के बीच सराफा बाजार की चाल थोड़ी सुस्त है। फिलहाल सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर शांति वार्ता फिर से पटरी पर लौटती है और वैश्विक स्थिति सुधरती है, तो सोने की कीमतों में और भी नरमी देखने को मिल सकती है। फिलहाल बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले कदमों पर टिकी है।

See also  Fake Acid Attack : झूठी निकली ऐसिड अटैक की शिकायत! पिता और बेटी ने मिलकर रची थी खतरनाक साजिश…