आज भारतीय शेयर बाजार औंधे मुंह गिर पड़ा। बाजार खुलते ही बिकवाली का ऐसा दौर शुरू हुआ कि सेंसेक्स और निफ्टी संभल ही नहीं पाए। सेंसेक्स जहां 750 अंकों से ज्यादा फिसल गया, वहीं निफ्टी भी 24,400 के स्तर के नीचे बंद हुआ। इस गिरावट ने निवेशकों की जेब से अरबों रुपये साफ कर दिए हैं।

IT सेक्टर में कोहराम, HCL टेक 10% से ज्यादा टूटा

आज बाजार की गिरावट में सबसे बड़ा हाथ आईटी (IT) दिग्गज कंपनियों का रहा।

  • HCL Tech का बुरा हाल: मार्च तिमाही के नतीजों से निराश होकर निवेशकों ने जमकर बिकवाली की, जिससे इसके शेयर 10.85 फीसदी तक टूट गए।
  • दिग्गज भी गिरे: इंफोसिस, टीसीएस (TCS) और टेक महिंद्रा जैसे बड़े शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए।
  • बचने वाले शेयर: इस हाहाकार के बीच केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनटीपीसी जैसे चंद शेयर ही हरे निशान पर टिक पाए।

94 के करीब पहुंचा रुपया, अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

बता दें कि बाजार ही नहीं, भारतीय मुद्रा यानी रुपये की हालत भी नाजुक बनी हुई है। बुधवार को रुपया 39 पैसे गिरकर 93.83 के स्तर पर बंद हुआ।

See also  अच्छी खबर: राशनकार्ड धारकों को सरकार देगी 6 महीने का एडवांस राशन

गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों पर हुए हमले ने आग में घी का काम किया है। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब (99.75$) पहुंच गई हैं, जिसने रुपये की कमर तोड़ दी है। जानकारों का कहना है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो रुपया जल्द ही 94 का आंकड़ा पार कर जाएगा।