रायपुर। करोड़ों की लागत से नवा रायपुर में बने पूर्णतः वातानुकूलित संग्रहालय में आग लग गई। यह आग विस्फोट के साथ संग्रहालय के छत पर लगे एसी के आउटर मशीन में लगी। धुएं के साथ आग तेज थी । गनीमत रही कि आग पास के अन्य आउटर मशीनों में नहीं लगी। जो आपस में इंटर कनेक्ट हैं। इसी तरह आग एसी के पाइप लाइन या बिजली कनेक्शन के जरिए नीचे संग्रहालय तक भी नहीं पहुंची।
संग्रहालय के कर्मचारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए नवा रायपुर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई थी। जिसे आग बुझाने डेढ़ घंटे लग गए। बता दें कि इस संग्रहालय का उद्घाटन छह माह पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्योत्सव के मौके पर किया था।



