टीआरपी डेस्क। Stock Market Today : हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी 139 अंकों की बढ़त के साथ 23,551.70 के स्तर पर मजबूती से कारोबार करता दिख रहा है।

बाजार का ताजा हाल

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 से अधिक शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। बाजार को मजबूती देने में अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और ट्रेंट जैसे दिग्गजों की बड़ी भूमिका रही, जिनमें 1.5% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। (Stock Market Today)

दूसरी ओर, आईटी सेक्टर पर दबाव बरकरार है। टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के रुख पर टिकी है।

See also  बलौदाबाजार के रियल इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट, छह मजदूरों की मौत, चार घायल