रायपुर। अदालतों में अग्रिम या नियमित जमानत आवेदन के साथ अब केस के अलावा पुराने आपराधिक रिकॉर्ड अगर हो, तो उसकी भी जानकारी देनी होगी। जिस केस में जमानत चाहिए, उसका स्टेटस भी बताना होगा। पुलिस ने जिन धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है, उसमें अधिकतम कितने साल तक सजा का प्रावधान है, उसकी भी जानकारी देनी होगी।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने यह अधिसूचना जारी कर दी है और इसका राजपत्र में भी प्रकाशन हो गया है। जारी अधिसचूना में नए नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक जमानत आवेदन के साथ 6 भागों में जानकारी देनी होगी। नियमित और अग्रिम जमानत आवेदनों में एफआईआर नंबर, तिथि, पुलिस स्टेशन और जिले के नाम के अलावा उन धाराओं का भी जिक्र करना होगा, जिनके तहत केस दर्ज है। यह भी बताना होगा, पुलिस ने जिन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है, उसमें अधिकतम कितनी सजा का प्रावधान है। नियमित जमानत आवेदनों में बताना होगा, आरोपी कब गिरफ्तार हुआ और अब तक कुल कितने समय से जेल में है। यह भी जानकारी देनी होगी कि क्या आवेदक के खिलाफ कभी गैर-जमानती वारंट जारी हुआ है या उसे कभी घोषित अपराधी करार दिया गया है।

See also  CG Politics: कांग्रेस के विवाद में बीजेपी की एंट्री: मंत्री ओपी चौधरी बोले-प्रियंका गांधी को राधिका खेड़ा के लिए लड़नी चाहिए लड़ाई

केस का स्टेटस के अलावा गवाहों की संख्या भी

जमानत आवेदन में यह भी बताना होगा, जिस मामले में जमानत के लिए याचिका दायर की गई है, संबंधित केस अभी किस स्टेज पर है, इसमें जांच, चार्जशीट पेश हुआ या नहीं, ट्रायल की स्थिति बतानी होगी। यह भी बताना होगा कि केस में कुल कितने गवाह हैं और कितनों के बयान हो चुके हैं। आवेदन करने वाले को अपना आपराधिक इतिहास भी बताना होगा। यदि आवेदक पर पहले से कोई अन्य मामले दर्ज हैं, तो एफआईआर, धाराएं और वर्तमान स्थिति का चार्ट देना होगा, इसके बताना होगा कि मामला लंबित, बरी या सजा का विवरण देना होगा। संबंधित मामले में पहले लगाए गए जमानत आवेदन, उनके परिणाम के बारे में भी बताना होगा।

राजपत्र में इन बातों का है उल्लेख

अग्रिम जमानत आवेदन के प्रारूप और नियम 120 के नियमित जमानत आवेदन के प्रारूप में से निम्नलिखित को हटा दिया जाएगा:

See also  जानें क्यों पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने लिखा गृहमंत्री अमित शाह को खत

केस नंबर/बी.ए. नंबर, अपराध संख्या.,पुलिस स्टेशन, धारा के तहत अपराध।

‘गैर-आवेदक बी’ शब्दों के बाद और “उपरोक्त नाम के आवेदक नियम 120 के तहत अग्रिम जमानत आवेदन के प्रारूप और नियमित जमानत आवेदन के प्रारूप को सादर निवेदन करते हैं” शब्दों से पहले, निम्नलिखित को जोड़ा जाएगा

आवेदक को निम्नलिखित विवरण सारणीबद्ध रूप में प्रस्तुत करने होंगे :

मामले का विवरण, संख्या एवं दिनांक, पुलिस स्टेशन, जिला एवं राज्य, कौन सी धाराएं लगाई गईं, उन धाराओं में अधिकतम सजा निर्धारित।

किसी मामले में गिरफ़्तारी हुई तो उसकी तारीख, हिरासत की कुल अवधि बीत गई।

मुकदमे की स्थिति,विवरण. कार्यवाही का चरण (जांच/आरोपपत्र/संज्ञान/आरोपों का निर्धारण/परीक्षण)।

आरोपपत्र में उल्लिखित गवाहों की कुल संख्या, अभियोजन पक्ष के गवाहों की जांच की गई।

आपराधिक पृष्ठभूमि,फआईआर नंबर और पुलिस स्टेशन,धारा,स्थिति (लंबित/दोषमुक्त/दोषी ठहराया गया)।

पूर्व जमानत आवेदन, अदालत का नाम, केस नंबर, केस का नतीजा।

क्या कोई गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था? क्या उसे घोषित अपराधी घोषित किया गया है?

See also  CG WEATHER : प्रदेश में दिखने लगा 'आसानी का असर', तपिश में राहत देने वाली खबर