नई दिल्ली। आम आदमी की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। शुक्रवार की शाम होते-होते तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सीधे 3 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा कर दिया है। नई दरें आज शाम 5 बजे से ही लागू हो गई हैं। इतना ही नहीं, गाड़ी चलाने वालों को एक और झटका देते हुए दिल्ली में सीएनजी (CNG) के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं।

दिल्ली में अब क्या हैं रेट?

कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 97.77 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, डीजल की कीमत भी बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। शुक्रवार दोपहर तक जो लोग टंकी फुल करवाने की सोच रहे थे, उन्हें अब हर लीटर पर 3 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

प्रमुख शहरों में तेल के नए दाम (रुपये/लीटर)

शहरपेट्रोल के दामडीजल के दाम
दिल्ली97.77 (+3.00)90.67 (+3.00)
मुंबई106.68 (+3.14)93.14 (+3.11)
कोलकाता108.74 (+3.29)95.13 (+3.11)
चेन्नई103.67 (+2.83)95.25 (+2.86)

CNG भी हुई महंगी

दिल्ली में सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि गुरुवार को ही मुंबई (MMR) में भी सीएनजी 2 रुपये महंगी हुई थी, जिसके बाद अब दिल्ली वालों को भी यह झटका लग गया है। घर का बजट संभाल रही गृहिणियों और ऑटो-कैब चालकों के लिए यह दोहरा बोझ है।

See also  छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी विकास की रफ्तार: ACS ऋचा शर्मा का बड़ा निर्देश, 1 जुलाई से लागू होगा यह नया नियम!

क्यों बढ़ी कीमतें?

जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से ये दाम बढ़े हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई में आ रही दिक्कतों ने वैश्विक बाजार को हिला दिया है। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की खबरें आईं, लेकिन सप्लाई रूट का मसला पूरी तरह हल नहीं हुआ। इसी का नतीजा है कि तेल कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए बोझ जनता पर डाल दिया है।