Heavy rain clouds and monsoon weather in Chhattisgarh
Weather will be pleasant in Chhattisgarh as monsoon activities increase across the state.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत प्रदेश भर में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। गुरुवार को दिन भर लोग भीषण उमस से बेहाल रहे। कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए। हालांकि, शुक्रवार सुबह से रायपुर के आसमान में बादलों का डेरा है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद जगी है। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो असली चुनौती अभी बाकी है।

अगले 3 घंटे भारी: रायपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत करीब 15 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली चमकने और हल्की बारिश की भी पूरी संभावना है। वहीं, बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इस वक्त दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती घेरा (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। साथ ही एक द्रोणिका (Trough) मध्य प्रदेश से होते हुए बिहार और पश्चिम बंगाल तक जा रही है। इन सिस्टम्स के असर से नमी आ रही है, जिससे अचानक बादल बन रहे हैं और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

See also  आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा में जमकर बहस, कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

राहत के बाद बढ़ेगी आफत, 17 मई से चलेगी ‘लू’

भले ही आज बारिश और बादलों से पारा थोड़ा गिरे, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाएगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 दिनों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त हो सकती है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीट वेव यानी ग्रीष्म लहर (लू) चलने के आसार हैं।

रायपुर की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव 44 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।