गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने

टीआरपी। IPL 2026 के 60वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने हैं। इस बेहद महत्वपूर्ण मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रशंसकों के बीच आईपीएल को लेकर भारी क्रेज है। आज के मैच का परिणाम प्लेऑफ की रेस को पूरी तरह बदल देगा, क्योंकि गुजरात की जीत उसे इस सीजन की पहली क्वालीफाई करने वाली टीम बना देगी, जिससे टूर्नामेंट के अंतिम दौर के समीकरण बेहद दिलचस्प हो जाएंगे।

यह दोनों टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मुकाबला है। इससे पहले हुए पिछले मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराकर 181 रनों का मजबूत लक्ष्य हासिल किया था। गुजरात की टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही है और उसने लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज की है।

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। केकेआर ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 4 मैचों में जीत मिली है और 6 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में 9 अंकों के साथ 8वें स्थान पर संघर्ष कर रही है, जबकि गुजरात की नजरें आज शीर्ष पर काबिज होने पर हैं।

See also  IPL Points Table 2023 : बेंगलुरु और कोलकाता की जीत ने बदल दिया Points Table का समीकरण, देखें प्लेऑफ की लड़ाई में कौन आगे

गुजरात टाइटंस की टीम फिलहाल 12 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

यदि आज का मैच गुजरात जीतती है, तो वह 18 अंकों के साथ तालिका में सबसे ऊपर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनेगी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पर बड़ा स्कोर बनाने का भारी दबाव होगा। पिछले साल भी शुभमन गिल की कप्तानी में प्लेऑफ तक का सफर तय करने वाली गुजरात टाइटंस आज अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने के इरादे से मैदान में डटी है।