टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में महज 12 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड बढ़ोतरी और सोसायटियों से खाद गायब होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव से पहले ही देश को आगाह किया था कि मतदान खत्म होते ही देश में ‘आर्थिक तूफान’ आएगा। उस वक्त प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों ने इसे ‘विपक्ष का भ्रम’ कहकर खारिज कर दिया था, लेकिन आज वही सच साबित हो रहा है। बघेल ने तीखा सवाल दागते हुए पूछा कि जब जनता तेल और खाद के दामों से त्रस्त है, तो सत्ताधारी नेता मौन क्यों हैं? क्या यही इनके ‘अच्छे दिन’ हैं?

उन्होंने कहा कि, बात सिर्फ पेट्रोल-डीजल की नहीं है, प्रदेश के अन्नदाताओं के सामने इस वक्त खाद का सबसे बड़ा संकट खड़ा है। सरकारी दावों के विपरीत छत्तीसगढ़ की सहकारी समितियों (सोसायटियों) में सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे किसान एक-एक बोरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इस किल्लत का फायदा उठाकर खुले बाजार में खाद की अवैध कालाबाजारी चरम पर पहुंच चुकी है।

See also  IAS Farewell : सोने की पालकी में IAS की विदाई! सहकर्मियों का सम्मान देखकर भावुक हुईं अधिकारी…

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।