Siddaramaiah Resignation: नई दिल्ली/बेंगलुरु। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री ने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं इस बारे में कल बात करूंगा।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल और बढ़ गई है।

Siddaramaiah Resignation: सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ एक महत्वपूर्ण ब्रेकफास्ट बैठक करेंगे। इसके बाद वे अपने फैसले की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। इस दौरान उनके साथ समाज कल्याण मंत्री एच.सी. महादेवप्पा, आवास मंत्री जमीर अहमद खान और कानूनी सलाहकार एएस पोनन्ना भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बात त​ब कही जब वे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।

Siddaramaiah Resignation: कांग्रेस विधायक अशोक एम पट्टन ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात का समय मांग लिया है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री कल दोपहर 3 बजे के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। अगले मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। संभवतः डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।”

See also  International Day of Education 2021 : जानें अंतरराष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस का इतिहास, महत्‍व

Siddaramaiah Resignation: वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक आर. वी. देशपांडे ने भी संकेत दिए कि सिद्धारमैया इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की इच्छा विधायकों ने जताई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि वे हाईकमान को अपना वचन दे चुके हैं।”