टीआरपी डेस्क: फिल्म और वेब सीरीज के शौकीनों के लिए जून का पहला शुक्रवार मनोरंजन का तगड़ा डोज लेकर आ रहा है। इस हफ्ते वीकेंड पर सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT platforms India) तक नई फिल्मों और सीरीज की बाढ़ आने वाली है। थिएटर्स में जहां बॉबी देओल और डेविड धवन के बीच कड़ा मुकाबला होगा, वहीं नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जी5 पर सस्पेंस और कॉमेडी का तड़का लगेगा। अगर आप भी वीकेंड बिंज-वॉच (weekend binge watch plans) की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 5 जून को रिलीज होने वाली इन धमाकेदार फिल्मों और सीरीज की लिस्ट नोट कर लें।

OTT पर लौट रही है सबकी चहेती मिश्रा फैमिली; गुल्लक सीजन 5 का इंतजार खत्म (Top OTT Releases)

मध्यमवर्गीय परिवार की खट्टी-मीठी कहानी पेश करने वाली सीरीज ‘गुल्लक’ अपने पांचवें सीजन के साथ वापस आ रही है। सोनी लिव पर रिलीज हो रही Gullak Season 5 में इस बार थोड़ा बदलाव है। वैभव राज गुप्ता की जगह अब अनंत जोशी ‘अन्नू’ के किरदार में नजर आएंगे। हर्ष मायर और गीतांजली कुलकर्णी की जुगलबंदी इस बार भी आपको हंसाने और भावुक करने के लिए तैयार है।

See also  भारतीय रेलवे अयोध्या और नेपाल के बीच चलाएगा पर्यटक ट्रेन

इसके अलावा, अमेजॉन प्राइम वीडियो पर The Pyramid Scheme रिलीज हो रही है। यह सीरीज नेटवर्क मार्केटिंग और फाइनेंशियल स्कैम पर आधारित है, जिसमें रणवीर शौरी और शेखर सुमन मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, करिश्मा कपूर की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म Brown और मोहनलाल की पॉलिटिकल थ्रिलर Patriot जी5 पर रिलीज के लिए तैयार हैं।

थिएटर्स में सजेगा मुकाबला: डेविड धवन की कॉमेडी वर्सेस अनुराग कश्यप की डार्क थ्रिलर

सिनेमाघरों में इस शुक्रवार दो बड़ी फिल्मों की टक्कर होने वाली है। पहली फिल्म है डेविड धवन की है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai)। सलमान खान के आइकॉनिक गाने ‘चुनरी-चुनरी’ को लेकर यह फिल्म पहले ही काफी विवादों में रह चुकी है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे लेकर काफी बज बना हुआ है।

इस रोमांटिक कॉमेडी को कड़ी टक्कर देने आ रहे हैं बॉबी देओल, अपनी फिल्म बंदर (Bandar) के साथ। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस डार्क कॉमेडी थ्रिलर में बॉबी देओल एक ऐसे टीवी सुपरस्टार के रोल में हैं, जिस पर उनकी एक्स-गर्फ्रेंड रेप का आरोप लगाती है। इसके अलावा, साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर फिल्म पेद्दि (Peddi) पहले ही 4 जून को थिएटर्स में लग चुकी है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

See also  टीआरपी-आज की सुर्खियां-छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को सरकार का तोहफा-जवानों की मैदानी इलाकों में होगी पोस्टिंग

नेटफ्लिक्स पर रोमांस और कोरियन एक्शन का डबल डोज (Netflix India New Shows)

हॉलीवुड और कोरियन ड्रामा के फैंस के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix premium content) इस वीकेंड कुछ खास लेकर आया है। जेनिफर लोपेज की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म Office Romance कल से स्ट्रीम होगी, जो एक सीईओ और कर्मचारी के बीच के अफेयर की उलझनों को दिखाती है। वहीं, स्कूल वॉयलेंस पर आधारित कोरियन एक्शन थ्रिलर सीरीज Teach You a Lesson भी कल रिलीज हो रही है, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो सकती है।