टीआरपी डेस्क। विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट से एक बहुत ही खौफनाक खबर आ रही है। यहां काम के दौरान अचानक पिघला हुआ गर्म स्टील लीक हो गया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई है, जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।

कैसे हुआ यह भयानक हादसा?

यह दर्दनाक वाकया विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की SMS-2 और STC-3 हीट फैसिलिटी में हुआ। सर्कल इंस्पेक्टर केशव राव ने बताया कि मजदूर रोज की तरह अपना काम कर रहे थे। तभी अचानक बहुत ज्यादा तापमान पर पिघले हुए स्टील को ले जा रही एक लैडल फट गया। लैडल फटते ही उबलता हुआ लोहा चारों तरफ फैल गया।

मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। प्लांट के कर्मचारी और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

See also  सीएम धामी ने विधानसभा में पेश किया UCC Bill, जानें इसकी मुख्य बातें