टेक डेस्क। Infinix ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने NOTE 60 Pro स्मार्टफोन का Pininfarina Limited Edition लॉन्च किया था। अब इस खास एडिशन की पहली सेल आज, 29 जून से शुरू हो चुकी है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले इसकी कीमत, ऑफर्स और फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
कीमत और लॉन्च ऑफर्स
Infinix NOTE 60 Pro Pininfarina Limited Edition का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला एकमात्र वेरिएंट 37,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसकी बिक्री आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Infinix India के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
लॉन्च ऑफर्स के तहत HDFC Bank, Axis Bank, ICICI Bank और SBI के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, पुराने फोन के एक्सचेंज पर 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है।
दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2644×1208 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 810 GPU के साथ आता है। डिवाइस में 8GB LPDDR5X RAM, 256GB UFS 2.2 स्टोरेज और Android 16 आधारित XOS 16 मिलता है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ LED फ्लैश और 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, JBL ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर्स, Hi-Res ऑडियो और डुअल माइक्रोफोन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। पावर के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



