रायपुर नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन

टीआरपी। रायपुर नगर पालिक निगम के सचिवालय द्वारा आगामी 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल पर विशेष सम्मिलन की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सभापति सूर्यकांत राठौड के आदेशानुसार आयोजित की जा रही है, जिसमें शहर की कई ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा होगी।

    रायपुर शहर में लगातार बढ़ रही अवैध प्लाटिंग, पानी की किल्लत, अतिक्रमण और लचर सफाई व्यवस्था से आम जनता परेशान है। इस विशेष बैठक में इन मुद्दों पर पार्षदों और अधिकारियों के बीच सीधी बहस होगी, जिससे शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

    जल, अवैध प्लाटिंग और सफाई व्यवस्था पर होगी चर्चा

    इस विशेष सम्मिलन की बैठक में मुख्य रूप से जल संबंधी समस्याओं, अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण, अतिक्रमण तथा सफाई व्यवस्था जैसे जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने 8 जून 2026 को पत्र लिखकर इस महत्वपूर्ण बैठक को आयोजित करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद अब इसकी आधिकारिक तारीख और समय तय कर दिया गया है।

    See also  3 महिला नक्सलियों समेत 4 ने किया आत्मसमर्पण, 20 लाख का था ईमान

    6 जुलाई 2026 को सोमवार सुबह 11 बजे रायपुर नगर निगम के सामान्य सभा सभागार में यह विशेष बैठक शुरू होगी।
    महापौर मीनल चौबे के लिखित अनुरोध के बाद सभापति सूर्यकांत राठौड के निर्देश पर सचिवालय ने यह एजेंडा जारी किया है।

    इस बैठक में विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच शहर के विकास और बुनियादी समस्याओं को लेकर तीखी नोकझोंक होने के आसार हैं, क्योंकि अवैध निर्माण और सफाई को लेकर शहरवासी लगातार शिकायतें कर रहे हैं।