Chhattisgarh legislative assembly building monsoon session political debate
The legislative assembly of Chhattisgarh where the opposition is set to move a no confidence motion.

CG Assembly monsoon Session : छत्तीसगढ़ में विधानसभा का मानसून सत्र आज 13 जुलाई से शुरू हो गया है। पांच दिनों का सत्र 17 जुलाई तक चलेगा, जिसके दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। बता दें कि मानसून सत्र के लिए कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं। इनमें विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा भी विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछे गए हैं।

सत्र (CG Assembly monsoon Session) के पहले दिन की कार्यवाही की शुरुआत निधन उल्लेख से हुई, जिसमें प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण दिवंगत तीजन बाई को सदन में श्रद्धांजलि दी गई।

ये भी पढ़े : बिलासपुर में “छात्रों की गूंज” : इमरान प्रतापगढ़ी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

सत्र के दूसरे दिन 14 जुलाई को कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सरकारी निवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। बैठक के बाद महंत ने कहा कि कांग्रेस को मौजूदा सरकार पर भरोसा नहीं है और सदन में जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा।

See also  पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जेल में बंद लखमा और देवेंद्र यादव से मुलाकात की, सरकार को बताया तानाशाह

जानिए नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा ?

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है, बिजली संकट, महंगाई, किसानों की समस्याएं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता परेशान है।

इन्हीं कारणों से कांग्रेस, सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष इन सभी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा और सरकार से जवाब मांगेगा।

नौ संशोधन विधेयक पेश करेगी सरकार

सदन (CG Assembly monsoon Session) की कुल पांच बैठकों वाले इस सत्र में सरकार नौ संशोधन विधेयक पेश करेगी और विपक्ष द्वारा किसानों की समस्याओं, नकटी गांव विवाद व कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर हंगामे के पूरे आसार है।

कांग्रेस के सदस्यों ने पहले ही दिन नवा रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी है। वहीं सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। इस बार विधानसभा सचिवालय में कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं। इनमें 36 विधायकों ने नियमों के तहत अधिकतम 20-20 प्रश्न लगाए हैं।

See also  छात्रा के गर्भवती होने का मामला : कांग्रेस ने बनायी जांच कमेटी, विधायक सावित्री मंडावी की अगुवाई वाली 9 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाई। इस बैठक में सत्र के दौरान होने वाले कामकाज को अंतिम रूप दिया गया। विधानसभा के समिति कक्ष में हुई इस बैठक में अहम मुद्दों पर सहमति बनी। इसमें सत्र के दौरान पेश होने वाले विधेयकों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा सत्र की अवधि और विषयों का चयन भी किया गया।

FAQs

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 2026 कब से शुरू होगा ?
    उत्तर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा।
  • मानसून सत्र में कितने प्रश्न लगाए गए है ?
    उत्तर: मानसून सत्र में 1033 प्रश्न लगाए गए है।
  • सत्र की शुरुआत कैसे होती है ?
    उत्तर: पिछले सत्र की समाप्ति और नए सत्र की शुरुआत से पहले दिवंगत नेता या बड़ी हस्ती को श्रद्धांजलि दी जाती है।
  • क्या इस बार तीजनबाई को श्रद्धांजलि दी जाएगी ?
    उत्तर: हाँ, इस बार लोकप्रिय पंडवानी गायिका तीजनबाई को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि दी जाएगी।
  • विधानसभा अध्यक्ष कौन है ?
    उत्तर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह है।
See also  बाजार से गायब हो गईं ब्लैक फंगस की दवाएं, औषधि विक्रेताओं को दवाओं का रिकॉर्ड रखने के निर्देश