रायपुर में आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर निशाना साधते हुए।

CG: AAP आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार पर अनियमित कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन और 1 अगस्त से हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे।

यह मुद्दा छत्तीसगढ़ के करीब 7.30 लाख अनियमित कर्मचारियों और 14 लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। सरकार द्वारा नियमितीकरण और बेरोजगारी भत्ता बंद करने से प्रभावित परिवारों में भारी आक्रोश है, जो आगामी समय में राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ा सकता है।

न्यूनतम वेतन अधिनियम का पालन नहीं


रायपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तेजेंद्र तोड़ेकार, कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय झा, जयदीप खनूजा और मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने सरकार को घेरा। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान 100 दिन में नियमितीकरण का वादा किया था, जो अब तक अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यूनतम वेतन अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है और कर्मचारियों को उचित मानदेय तक नहीं मिल रहा है।

See also  इस विभाग का अधिकारी कर्मचारियों से बदसलूकी में भारी, बर्खास्तगी की उठी मांग

बेरोजगारी के मुद्दे पर आप नेताओं ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में 14 लाख 62 हजार से अधिक बेरोजगार पंजीकृत हैं। पार्टी ने कहा कि अगस्त 2023 के बाद से बेरोजगारी भत्ता बंद कर देना युवाओं के साथ सीधा विश्वासघात है।

1 अगस्त से हस्ताक्षर अभियान

आम आदमी पार्टी अब विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर नियमितीकरण की मांग को तेज करेगी। 1 अगस्त से शुरू होने वाला हस्ताक्षर अभियान सरकार पर दबाव बनाने की दिशा में पहला कदम होगा। पार्टी ने सरकार को चेतावनी दी है कि युवाओं और कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट रहा है, जिसका खामियाजा सरकार को उठाना पड़ सकता है।

सवाल 1 – छत्तीसगढ़ राज्य में अनियमित कर्मचारियों की संख्या कितनी है

जवाब – संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में अनियमित कर्मचारी की संख्या सात लाख 30 हजार से अधिक है।

सवाल 2 – छत्तीसगढ़ में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या कितनी है।

See also  Bilaspur: 60 लाख के भवन में सीढ़ी बनाना भूल गए इंजीनियर साहब..! तहसील भवन के उद्घाटन से पहले ही खामियां हुईं उजागर 

जवाब – प्रदेशभर में 14 लाख 62 हजार से अधिक बेरोजगार पंजीकृत है।

सवाल 3 – आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों और बेरोजगारों के लिए क्या मांगें रखी है।

जवाब – आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का मुद्दा उठाया है।

सवाल 4 – मांगों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता क्या कदम उठाने जा रहे हैं।

जवाब – आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी जाती तो आगामी 1 अगस्त से प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। इसकी शुरुआत बेरोजगारों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान करके की जाएगी।