नकटी मामले में विधानसभा हंगामा,राजस्व मंत्री ने कहा- नियम से हुई कार्रवाई, विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव नामंजूर, महंत और विधायक अजय चंद्राकर में तीखी बहस
नकटी मामले में विधानसभा हंगामा,राजस्व मंत्री ने कहा- नियम से हुई कार्रवाई, विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव नामंजूर, महंत और विधायक अजय चंद्राकर में तीखी बहस

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शून्यकाल में नकटी मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नकटी मामले को लेकर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाकर आरोप लगाया कि गरीब परिवारों के मकानों पर की गई कार्रवाई मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: विपक्ष ने पूरे मामले पर सदन में चर्चा कर सरकार से जवाब मांगा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव की सूचना देते हुए कहा कि नकटी में प्रशासनिक कार्रवाई के कारण बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस का आरोप था कि करीब 85 परिवारों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया गया, जबकि बारिश का मौसम चल रहा है।

मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर कुछ समय इंतजार क्यों नहीं किया

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस समय कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर कुछ समय इंतजार कर सकता था। सरकार ने अपनी ही पार्टी के सांसद का मान नहीं रखा। डॉ. चरणदास महंत के वक्तव्य के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताई, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर नारेबाजी की। सभी कांग्रेस विधायक निलंबित कर दिए गए।

See also  विधानसभा में अंडे को लेकर फिर बवाल, लखमा ने कहा हम मुर्गी पालने और खाने वालों को रोका जा रहा है

नकटी बुलडोजर कार्रवाई संवैधानिक: राजस्व मंत्री

सदन में मंत्री टंकराम वर्मा ने नकटी में हुई बुलडोजर कार्रवाई को संवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि सभी अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस जारी किया गया था। कब्जा हटाने से पहले सभी को सूचना दी गई थी।

बेदखली की कार्रवाई न्यायालयीन प्रक्रिया और कानून के अनुरूप की गई। अतिक्रमणकारियों का पुनर्वास भी किया गया। कार्रवाई के दौरान किसी के घरेलू सामान को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। यह कहना सही नहीं है कि तोड़फोड़ के दौरान क्षेत्र बारिश से प्रभावित था।