Raipur Nagar Nigam office premises crowded with applicants for PM Awas Yojana 2.0.
Hundreds of people gathered at the Raipur Municipal Corporation headquarters due to a rumor about the deadline for the housing scheme.

Raipur PM Awas Yojana 2.0 : रायपुर नगर निगम मुख्यालय में सुबह से ही भारी भीड़ जुट गई है। प्रधानमंत्री आवास 2.0 फॉर्म जमा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग निगम दफ्तर पहुंचे हैं। स्थिति यह है कि परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है।

इस भारी भीड़ में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की है। कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर सुबह 8 बजे से पहुंची है। इसके कारण निगम परिसर में भारी अव्यवस्था का माहौल बन गया है। आवेदकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिकारियों को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

क्या है असली वजह?

दरअसल, शहर में यह अफवाह तेजी से फैल गई कि आज आवेदन करने की आखिरी तारीख है। यही वजह है कि लोग अपना काम-काज छोड़कर सुबह से ही निगम दफ्तर की तरफ दौड़ पड़े। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने साफ किया है कि आज केवल फॉर्म वितरण का अंतिम दिन हो सकता है, लेकिन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।

See also  फटाफट निपटा लें बैंकिंग के सारे काम, अगस्त माह में हैं छुट्टियों की झड़ी! इतने दिन बंद रहेंगे बैंक...

आवेदकों ने क्या कहा ?

कुशालपुर से आई 58 वर्षीय गोमती बाई ने बताया कि उन्होंने अपने पति के नाम से चॉइस सेंटर से ऑनलाइन फॉर्म भरवाया है। फिर शपथ पत्र भी बनवाया है। जिसके बाद आज फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख समझकर ऑटो से निगम आई है। यहां आने के बाद पता चला कि फॉर्म में किसी दस्तावेज की कमी है, जिसके कारण उनका फॉर्म जमा नहीं हो पाया। अब किसी और दिन आना पड़ेगा।

निगम प्रशासन ने की अपील

भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए रायपुर नगर निगम के अधिकारियों को लाउडस्पीकर से घोषणा करनी पड़ी। अधिकारियों ने आवेदकों से शांत रहने की अपील की। इसके अलावा अधिकारियों ने कहा कि जो महिलाएं अपने छोटे बच्चों को लेकर आई हैं, वे कृपया अभी वापस घर लौट जाएं। प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी का भी आवेदन नहीं छूटेगा।

अव्यवस्था का आम जनता पर प्रभाव

इस अचानक उमड़ी भीड़ के कारण निगम के अन्य प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हुए हैं। दूर-दराज के वार्डों से आए लोगों को भारी गर्मी और उमस में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, यदि लोग अफवाहों पर ध्यान न देकर सही जानकारी का पालन करें, तो इस तरह की कतारों से बचा जा सकता है। आने वाले दिनों में निगम वार्ड स्तर पर भी फॉर्म जमा करने की व्यवस्था कर सकता है, ताकि मुख्यालय पर दबाव कम हो सके।

See also  ब्रेकिंग: आज से मंत्रियों की क्लास, सीएम भूपेश बघेल की समीक्षा बैठक के बाद तैयार होगा Report Card

FAQs

  • रायपुर नगर निगम में भीड़ क्यों जुटी है?
    उत्तर : प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के आवेदन फॉर्म जमा करने और लेने के लिए सैकड़ों आवेदकों की भीड़ जुटी है।
  • क्या आज आवास योजना का फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख है?
    उत्तर : नहीं, आज फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख नहीं है। यह केवल एक अफवाह थी, जिसके कारण भीड़ बढ़ी।
  • रायपुर में आवास 2.0 फॉर्म कब तक जमा किए जा सकते हैं?
    उत्तर : नगर निगम प्रशासन के अनुसार, पात्र आवेदक आगामी 30 तारीख तक अपना फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
  • निगम दफ्तर में सबसे ज्यादा परेशानी किसे हो रही है?
    उत्तर : कतारों में सुबह से खड़ी महिलाओं और उनके साथ आए छोटे बच्चों को इस भीषण भीड़ में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  • उत्तर : निगम अधिकारियों ने लाउडस्पीकर से सही तारीख की घोषणा की और छोटे बच्चों वाली माताओं से घर वापस लौटने की अपील की।
See also  Kalinga University is going to organize a two day National Conference on “Recent Innovations in Emerging Computing Technologies