Chhattisgarh Liquor Scam
ED Links Former Congress Treasurer Ramgopal Agarwal to ₹3,000 Crore Network

रायपुर। करीब 34 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाला मामले में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को विशेष अदालत में पेश किया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद अदालत ने उन्हें 5 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

ईओडब्ल्यू-एसीबी ने रिमांड पूरी होने के बाद अग्रवाल को विशेष न्यायाधीश सुमित कपूर की अदालत में पेश किया था।

अदालत परिसर में भूपेश से हुई मुलाकात

सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अदालत परिसर पहुंचे। उन्होंने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की और कुछ देर चर्चा भी की।

नेताओं के पहुंचने से अदालत परिसर में काफी देर तक हलचल बनी रही। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को राजनीतिक षड्यंत्र बताया है।

ईओडब्ल्यू ने कोर्ट से मांगी थी रिमांड

सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक रिमांड को बढ़ाते हुए उन्हें 5 अगस्त तक जेल भेज दिया। ईओडब्ल्यू-एसीबी ने कोर्ट से रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।

See also  प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की तारीफ की, कहा रायपुर में खोले मिलेट-कैफे

FAQ:

सवाल 1: मामला क्या है?

जवाब: यह करीब 34 करोड़ रुपये का कथित शराब घोटाला मामला है, जिसकी जांच ईओडब्ल्यू-एसीबी कर रही है।

सवाल 2: किसे रिमांड पर भेजा गया?

जवाब: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को 5 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

सवाल 3: अदालत में कौन पहुंचे थे?

जवाब: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अदालत पहुंचे और अग्रवाल से मुलाकात की।

सवाल 4: अगली सुनवाई कब है?

जवाब: 5 अगस्त को मामले में अगली सुनवाई होगी।

सवाल 5: जांच कौन कर रही है?

जवाब: मामले की जांच EOW-ACB कर रही है।