Udhayanidhi Stalin detained by Tamil Nadu Police amid Trisha controversy
त्रिशा विवाद में शिकायत के बाद उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई।

Udhayanidhi Stalin Detained: तमिलनाडु के डीएमके नेता और राज्य के प्रमुख विपक्षी चेहरों में शामिल उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस ने डिटेन कर लिया। यह कार्रवाई अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की शिकायत के बाद की गई। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी अधिनियम और तमिलनाडु महिलाओं के उत्पीड़न निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

कार्रवाई से पहले तंजावुर में उस आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जहां उदयनिधि स्टालिन ठहरे हुए थे। बाद में तंजावुर ईस्ट पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर तंजावुर ले जाने की कार्रवाई शुरू की।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?

पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ BNS की धाराएं 61, 79, 192, 196, 296(b), 351(2), 352, तमिलनाडु महिलाओं के उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा 4 और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

See also  झीरम घाटी हत्याकांड-NIA, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, 24 सितंबर को अगली सुनवाई

क्या है पूरा विवाद?

विवाद तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक सार्वजनिक सभा के दौरान शुरू हुआ। भाषण के दौरान भीड़ के एक हिस्से ने लगातार त्रिशा, त्रिशा के नारे लगाए, जिससे उदयनिधि स्टालिन का संबोधन बाधित हुआ। इस पर उन्होंने कुछ क्षण रुककर कहा कि पानी चाहे कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां पहुंचना चाहिए। इसके तुरंत बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इशारा कावेरी नदी की ओर था। हालांकि, TVK का आरोप है कि भीड़ द्वारा लगाए गए त्रिशा के नारों के जवाब में उदयनिधि स्टालिन ने दोहरे अर्थ वाला और महिलाओं का अपमान करने वाला बयान दिया।

TVK ने पुलिस और NCW से की शिकायत

TVK की तंजावुर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट महिला विंग की ऑर्गेनाइजर एस. भैरवी ने तंजावुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उदयनिधि स्टालिन और डीएमके आईटी विंग के पदाधिकारियों ने जानबूझकर महिलाओं का अपमान किया। शिकायत में यह भी कहा गया कि इस घटना से अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन सहित महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं और उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

See also  लॉकडाउन लागू : सभी दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं, सिर्फ जरूरी सेवाओं की दुकानें ही खुलेगी,कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

सोशल मीडिया वीडियो भी बना विवाद का हिस्सा

TVK ने आरोप लगाया है कि डीएमके ने इस घटना से जुड़ा दो मिनट से अधिक का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानबूझकर वायरल किया। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पाझा सेलवकुमार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।