बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांसे

टीआरपी डेस्क। ख़राब तबियत की वजह से पिछले एक महीने से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी के पिता आरके वाजपेयी का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर वाजपेयी परिवार में मातम पसरा हुआ है। पिता के निधन से एक्टर को काफी धक्का लगा है।

मनोज वाजपेयी पिछले एक महीने से ही छोटे बेटे सुजीत बाजपेयी के साथ उन्हीं की देख रेख में रह रहे थे। आरके बाजपेयी के तीन बेटे हैं, जिनमें मनोज बाजपेयी सबसे बड़े हैं। एक्टर अपने पिता के बेहद करीब थे, जिसके बारे में वो अपने कई इंटरव्यूज में भी जिक्र कर चुके हैं।

पश्चिम चंपारण से ताल्लुक रखने वाले एक्टर अपने मुकाम और करियर के लिए अपने पिता को इसका सारा श्रेय देते हैं। फिल्म ‘सत्या’ से लाइम लाइट में आने वाले मनोज बाजपेयी ने ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। हाल ही में उनकी फेमस वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और प्यार दिया था।

See also  Netflix ने किया 40 से अधिक Web Series, फिल्मों और शोज का ऐलान, बॉलीवुड के कई सितारे आएगे नजर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर