‘कॉर्डेलिया क्रूज़ ड्रग्‍स पार्टी’: मुंबई वापस लौटे क्रूज की तलाशी में फिर मिली ड्रग्‍स, हिरासत में लिए गए 6 और लोग

मुंबई। Cordelia Cruz Drugs Party:मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार की सुबह उस पोत के मुंबई वापस पहुंचने पर उसकी पूरी तलाशी ली।

एनसीबी अफसर ने बताया गया है कि सोमवार को हुई इस तलाशी में भी क्रूज से बड़ी मात्रा में ड्रग्‍स बरामद की गई है, एनसीबी को सोमवार को जानकारी मिली कि पोत दो दिन बाद शहर लौट आया है, इसके बाद उसके अधिकारी टर्मिनल पहुंचे और उसकी तलाशी शुरू की।

क्रूज के 6 सदस्यों को हिरासत में लिया गया

NCB की एक टीम ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर खड़े क्रूज पर दोबारा पहुंचकर छापेमारी की। यहां से टीम को ड्रग्स बरामद हुए हैं। टीम ने यहां से 6 और लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग क्रूज की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा हैं। इनके नाम आर्यन की मोबाइल चैट में सामने आए थे। उन्हें NCB ऑफिस लाकर पूछताछ की जा रही है।

See also  Aryan Drugs Case:आज मुंबई पहुंचेगी NCB की 5 सदस्यों वाली टीम, गवाह प्रभाकर साइल से होगी पूछताछ

बता दें कि शनिवार को एनसीबी ने गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ के पोत पर छापेमारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया था।

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में NCB ने 10वीं गिरफ्तारी की

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में NCB ने 10वीं गिरफ्तारी की है। NCB ने जोगेश्वरी से सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 5 लाख की MD बरामद की गई है। आज ही एक अन्य 9वें आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। NCB दोनों पेडलर्स को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर सकती है। इसके साथ ही आज क्रूज से जिन लोगों को डिटेन किया गया है,उन्हें भी मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

13 ग्राम कोकीन के साथ इतना ड्रग्स हुआ बरामद

बता दें कि खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार की शाम को गोवा जाने वाले ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ पोत पर छापा मारा और कुछ यात्रियों के पास से नशीले पदार्थ बरामद किए थे। छापेमारी में 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी की 22 गोलियां एवं 1 करोड़ 33 लाख रुपए नकद जब्त किए थे।

See also  ड्रग्स पैडलर के घर छापा मारने पहुंची NCB की टीम, 50-60 लोगों ने कर दिया हमला, 3 अफसर घायल 4 गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।