रायपुर : शुक्रवार की सुबह भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी अपने दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुँची। रायपुर में 12 नवंबर को वो दीपावली मिलन समारोह और 13 नवंबर को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगी। डी. पुरंदेश्वरी का स्वागत करने भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुँचे।

डी. पुरंदेश्वरी ने अपने आगमन के साथ ही कांग्रेस की पदयात्रा पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर नहीं बल्कि चुनाव के समय जनता से किये झूठे वादों को लेकर पदयात्रा करे। बेरोजगारी भत्ता, शराबबंदी के झूठे वादों को लेकर पदयात्रा करे।”

अपने रायपुर प्रवास के विषय में डी. पुरंदेश्‍वरी ने कहा कि “भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की जाती है। इसी कड़ी में कल 13 नवंबर को हमारी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG Politics: बस्तर के आम बोल गांव में सभा में पीएम की चुनावी सभा कल,डिप्टी सीएम साव बोले- आदिवासी क्षेत्र में विकास की लहर, लोगों में उत्साह का माहौल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।