धमतरी : जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में आने वाले मछली पसरा के समीप कोलियारी पुल के पास स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा सीमेंट ले जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। घटना में साइकल सवार छात्रा बुरी तरह घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पाल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया।

दरअसल दुर्गा चौक कोलियारी निवासी ओनीसा सोनकर नाम की 12 वर्षीय छात्रा लगभग 11:30 बजे अपने साइकिल पर स्कुल से घर लौट रही थी। तभी वह कोलियारी पुल के आगे मछली पसरा के समीप धमतरी से नगरी की ओर जा रही ट्रक क्रमांक CG 14 MG 8684 की चपेट में आ गयी। घायल छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम के द्वारा ट्रक को जब्त कर लिया गया है। छात्रा के पिता का नाम भरत लाल है और वह आनंद मार्ग स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती थी।

See also  तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी आंध्र प्रदेश के एक युवक ने जाने क्या है पूरा मसला

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर