नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी सहित देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने लगे हैँ। इस बीच फिल्मी सितारों से लेकर राजनेता तक सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। आज सुबह ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी और अब सांसद मनोज तिवारी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है।

https://twitter.com/ManojTiwariMP/status/1478230750851862528?s=20

मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि – 2 जनवरी की रात से वे अस्वस्थ थे, हल्के लक्षण भी दिखाई पड़ रहे थे। जिसके बाद टेस्ट कराने पर परिणाम पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  बड़ी खबर : IIT भिलाई के 150 विद्यार्थी व शिक्षक रायपुर कैंपस में मिले कोरोना पॉजिटिव