यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनावी रैलियों और रोड शो पर अब 22 जनवरी तक लगी पाबंदी

टीआरपी डेस्क। चुनाव आयोग ने राजनीतिक रैलियों और रोडशो पर प्रतिबंध एक हफ्ते और बढ़ा दिया है। यानी अब 22 जनवरी 2022 तक ये इन पर पाबंदी रहेगी। हालांकि चुनाव आयोग ने इनडोर सभाओं के लिए राजनीतिक दलों को थोड़ी राहत दी है।

अब इनडोर वाली जगहों पर अधिकतम 300 या कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों के साथ बैठकें आयोजित की जा सकेंगी। हालांकि चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को हिदायत दी है कि कोविड प्रोटोकॉल का इन सभाओं के दौरान कड़ाई से पालन करना होगा और आदर्श चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

साथ ही यह भी कहा है कि 8 जनवरी 2022 को जो चुनाव संबंधी व्यापक 16 सूत्रीय गाइडलाइन जारी की गई है, वो भी पहले की तरह लागू रहेगी। यूपी के लिए बीजेपी, बसपा (UP BJP List) समेत कई दलों ने प्रारंभिक सूची जारी कर दी है।

चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को जब यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर औऱ उत्तराखंड में चुनावों का ऐलान किया था तो कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 जनवरी तक की रोक राजनीतिक रैलियों पर लगा दी थी। इसे अब 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। राजनीतिक पार्टियों के बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी थी। चुनाव आयोग रैलियों, रोड शो आदि पर प्रतिबंध की समयसीमा को आगे और बढ़ा दिया है। हालांकि ये प्रतिबंध अभी एक हफ्ते बढ़ाया गया है।

See also  आरिफ मोहम्मद खान बने केरल के राज्यपाल, कलराज मिश्रा को मिला राजस्थान का जिम्मा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर