कोरोना पॉजिटिविटी रेट

टीआरपी डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.06 लाख केस सामने आए हैं। हालांकि, यह रविवार की तुलना में करीब 27 हजार कम हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना के 3.33 लाख केस सामने आए थे।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,43,495 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 439 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी। अब तक 3,68,04,145 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की बात करें तो देश में 22,49,335 एक्टिव केस हैं। यह 5.69%. रिकवरी रेट 93.07% है।

देश में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 20.75 फीसद हो गई है। वहीं वीकली पॉजिटिविट रेट में भी इजाफा हुआ है। वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.03 फीसद तक पहुंच गई है।

देश में गुजरे 24 घंटे के दौरान 14,74,753 लोगों ने टेस्‍ट करवाया है। अब तक देश में 71.69 करोड़ लोगों ने कोरोना की जांच करवा ली है। साथ ही राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्‍सीन की 162.26 करोड़ डोज दी जा चुकी है।

See also  Coronavirus New Cases Updates : फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक हफ्ते बाद मिले 50 हजार से ज्यादा संक्रमित

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर