Box Office Collection: The Kashmir Files ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, 'बच्चन पांडे' को दी मात, 100 करोड़ के क्लब में एंट्री
Box Office Collection: The Kashmir Files ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, 'बच्चन पांडे' को दी मात, 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

मुंबई। शुक्रवार को अक्षय कुमार अभिनीत बच्चन पांडे की रिलीज के बावजूद ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। फिल्म ने आठवें दिन (दूसरे शुक्रवार) अब तक का हाईएस्ट कलेक्शन किया है। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश के साथ ही 120.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड

अभी तक आमिर खान की ‘दंगल’ और प्रभास अभिनीत ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ ने अपने आठवें दिन शानदार कारोबार किया था। हालांकि अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने आठवें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई कर बाहुबली 2 और दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रभास की फिल्म ने आठवें दिन 19.75 करोड़ रुपये और आमिर खान की फिल्म ने 18.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

डे वाइज कलेक्शन

पहला दिन [पहला शुक्रवार] – 3.55 करोड़ रुपये
दूसरा दिन [पहला शनिवार] – 8.5 करोड़ रुपये
तीसरा दिन [पहला रविवार] – 15.1 करोड़ रुपये
चौथा दिन [पहला सोमवार] – 15.05 करोड़ रुपये
पांचवां दिन [पहला मंगलवार] -17.80 करोड़ रुपये
छठवां दिन [पहला बुधवार] – 19.30 करोड़ रुपये
सातवां दिन [पहला गुरुवार] – 19.05 करोड़ रुपये
पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन – 98.35 करोड़ रुपये
आठवां दिन [दूसरा शुक्रवार] – 22.00 करोड़ रुपये
कुल – 120.35 करोड़ रुपये

See also  उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक प्राचार्यों को किया पदोन्नत, देखें आदेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।