रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को दिल का दौरा आया है। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊके सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद अब उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांताअस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही है। कल वो चुनावी दौरे के लिए रायबरेली और अमेठी में थे, देरशाम से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। रात में उन्होंने खाना भी नहीं खाया, सुबह अचानक हीउन्होंने बैचेने की शिकायत की और फिर बेहोश हो गये। बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय उनकेसाथ ही मौजूद थे। मंत्री रविंद्र चौबे की स्थिति को देखते हुए उनके परिजनों को लखनऊ ले जाने के लिए एआईसीसी की ओरसे चार्टेड प्लेन की व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार सहारा अस्पताल के चिकित्सकों ने मुलाहिजाकरने के बाद मेजर हार्ट अटैक की बात कही। उत्तर प्रदेश में प्रचार के लिए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खाद्य मंत्री मो. अकबर,
See also  रेत खनन कारोबारी जसपाल सिंह रंधावा है वो शख्स जिसने दी थी पूर्व मंत्री चंद्राकर को जान से मारने की धमकी
शिवकुमार डहरिया, प्रेमसाय सिंह पहुंचे हैं। रविंद्र चौबे की तबीयत खराब होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेलउनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।