TRP डेस्क : CUET Exam (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के संबंध में नई खबर सामने आई है। अब CUET परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल से पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए भी सीयूईटी का आयोजन किया जाएगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा नहीं की गई है पर जल्द ही इस पर आधिकारिक घोषणा सामने आ सकती है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुसार, यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट साल में दो बार आयोजित की जाएगी। साल में दो बार परीक्षा आयोजित होने से उम्मीदवारों को परिणाम से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में अपने स्कोर में सुधार करने का एक और मौका मिल सकेगा। जल्द ही इसके बारे में विस्तृत जानकारी दे दी जाएगी। यूजी प्रवेश के लिए सीयूईटी (CUET 2022 Date) परीक्षा मई के अंतिम सप्ताह और जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह के बाद जून के पहले सप्ताह के बीच आयोजित होने की उम्मीद है.

See also  भारत में 1000 के करीब पहुंचे ओमिक्रॉन के मामले, दिल्ली में 38 फीसदी नमूनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर