रायपुर। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरपी मंडल (IAS RP Mandal) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नए

मुख्य सचिव (Chief Secretory) होंगे। वे सुनील कुजूर (Sunil Kujur) का स्थान लेंगे। मुख्य सचिव के रूप में

करीब 10 महीने की सेवा के बाद 1986 बैच के आईएएस सुनील कुमार कुजूर गुरुवार शाम पांच बजे

सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

 

टीआरपी ने पहले ही जता दी थी संभावना

सीके खेतान, आरपी मंडल और एन बैजेंन्द्र कुमार के बीच मुकाबला कांटे की थी। मगर टीआरपी की

एनालिसिस रिपोर्ट के मुताबिक 1987 बैच के आरपी मंडल (R.P. Mandal) का पलड़ा शुरू से ही भारी था।

दरअसल वर्तमान में आरपी मंडल सीएम भूपेश बघेल की महत्तवकांक्षी नरवा गरवा घुरवा व बारी योजना संभाल रहे हैं।

ऐसे में उन्हें सीएस का पदभार भी संभालने को दिया जा सकता है।

 

इसे जरूर पढ़ें

तो….. आरपी मंडल छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव होंगे! टीआरपी ने पहले ही दी थी जानकारी 

छत्तीसगढ़ शासन ने सीएस सुनील कुजूर के सेवा विस्तार हेतु जुलाई में ही केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग

See also  नदी पर बना पुल टूटने से कई वाहन गिर, 2 की मौत-दर्जनों की तलाश जारी…

को पत्र लिखा था। इस महीने एक रिमाइंडर भेजा गया, लेकिन ऐसी जानकारी है कि केन्द्र सरकार उन्हें एक्सटेंशन

देने से इंकार कर दिया।

 

11 माह का होगा आरपी मंडल का कार्यकाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के विश्वासपात्र अफसरों में से माने जाने वाले आरपी मंडल (IAS RP Mandal) 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव के तौर पर आरपी मंडल का कार्यकाल 11 महीने का होगा। मंडल हैं बिहार के। लेकिन, उनके पिता बिलासपुर रेल डिवीजन के अस्पताल में डॉक्टर थे। इसलिए, उनकी स्कूली शिक्षा बिलासपुर के मल्टीपरपस हायर सेकेंड्री स्कूल में हुई। रायपुर इंजीनिरिंग कालेज से उन्होंने इलेक्ट्रिकल में बीई किया। इसके बाद खड़गपुर आईआईटी से एमटेक। एमटेक करने के बाद मंडल यूपीएससी में सलेक्ट होकर आईएएस बन गए।

आरपी मंडल (IAS RP Mandal) की छवि ईमानदार और भरोसेमंद अधिकारियों में मानी जाती है। इसके अलावा उन्हें परफारमेंस देने वाले अधिकारियों की श्रेणी में भी शामिल किया जाता है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री उनपर भरोसा करते हैं। केंद्र सरकार की ब्यूरोक्रेसी में भी उनकी अच्छी पहचान है वहीं, वे परिणाम देने वाले अफसरों में गिने जाते हैं। आरपी मंडल के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त और ठाकुर प्यारेलाल ग्रामीण विकास संस्थान के संचालक की जिम्मेदारी है।

See also  सर्वदलीय बैठक के बाद पीएम मोदी की चीन को दो टूक: भारत की एक इंच जमीन पर कोई भी आंख उठाकर नहीं देख सकता, सेना को उचित कदम उठाने की छूट, नहीं रुकेगा सड़क का काम

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।