सीएम के विधानसभा दौरे के तीसरे दिन भी तल्ख तेवर में कार्रवाई जारी, लटोरी स्वास्थ्य केंद्र लापरवाही पर हुए नाराज

सूरजपुर : प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल इन दिनों विधानसभा क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज वे प्रतापपुर और भटगांव विधानसभा क्षेत्रों में दौरे कर रहे हैं। इसी दौरे में सीएम अचानक लटोरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों से उनका हालचाल जाना और दवाइयों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। जिसके बाद सीएम स्टॉक रजिस्टर चेक करने पहुंच गए जहां रजिस्टर मेंटेन ना होने पर सीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। सीएम की नाराजगी की गाज वहां पदस्थ बीएमओ और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पर गिरी। सीएम ने लापरवाही बरतने के कारण बीएमओ और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सीएम ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश स्थानीय कलेक्टर को दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  घोर लापरवाही, 29 जनवरी शाम 4.30 बजे तक फहरा रहा राष्ट्रीय ध्वज, सहायक शिक्षक निलंबित