Horoscope 14 August 2022 : इन राशि वालों के लिए बनेगे आय के नए मार्ग, पढ़े अपना राशिफल
Horoscope 14 August 2022 : इन राशि वालों के लिए बनेगे आय के नए मार्ग, पढ़े अपना राशिफल

टीआरपी डेस्क।12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्‍यवसायिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। अच्‍छी स्थिति है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। व्‍यापार भी अच्‍छा चल रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन कलह से बचें।

मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम में दूरी हो सकती है। व्‍यापार आपका बहुत अच्‍छा चलेगा।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कोई नई शुरुआत न करें। धन का आवक बढ़ेगा लेकिन निवेश करने से बचें।

See also  Horoscope 6 May 2024 : इन राशि वालों के लिए खोलेगा तरक्की के नए-नए मार्ग, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

सिंह-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। सार्थक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

कन्‍या-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन थोड़ा परेशान रहेगा। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

तुला-आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा में लाभ होगा।

वृश्चिक-अच्‍छी स्थिति मानी जाएगी। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

धनु-भाग्‍य साथ देगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से शुभ समय है।

मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

See also  Horoscope 7 March 2024 : आज के दिन इन राशियों का चमेकगा भाग्य, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

कुंभ-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत ही शुभ है।

मीन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अत्‍यंत शुभ समय कहा जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर