रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2021 में लिए गए मुख्य परीक्षा के परिणाम ज़ारी हो गए हैं। परिणाम में 509 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए पात्र घोषित किया गया है। बता दें कि आयोग द्वारा 20 विभागों के 171 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी जिनके परिणाम आज जारी किये गए हैं। साक्षात्कार सितंबर माह में आयोजित की जा सकती है। साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित समस्त अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक का प्रयोग कर ऑनलाइन दर्ज करना होगा।

See also  CG NEWS: चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रियों का जमावड़ा, 22 जून को अमित शाह तो राजनाथ सिंह 1 जुलाई को आएंगे छत्तीसगढ़