रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज NIA कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार पर है और बहुत जल्द हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को पोला पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि NIA एक विश्वसनीय संगठन के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाहे उग्रवाद हो आतंकवाद ये मानवता के दुश्मन है और हमें इनके खिलाफ कार्य करने वाली सभी एजंसियों का समर्थन करना चाहिए। इस मौके पर राज्य गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व सीएम रमन सिंह, राज्य मंत्री रेणुका सिंह, रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल और विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे।

लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार पर

मुख्यमंत्री बघेल यहां राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा (NIA) के रायपुर कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री के सहयोग से छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का बहुत जल्द खात्मा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के साथ ही वामपंथ उग्रवाद हमें विरासत में मिला। इसकी वजह से जवान शहीद हुए, जनहानि हुई लेकिन आज हम नक्सलवाद को बहुत हद तक पीछे ढकेलने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस , केंद्रीय एजेंसियां, राजनीतिक लोग और आम जनता इसके लिए धन्यवाद की पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार पर है और बहुत जल्द हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने में सफल होंगे।

See also  ड्रग्स ट्रैफिकिंग का बदला है ट्रेंड, छत्तीसगढ़ में 1.45 प्रतिशत सेडेटिव का होता है उपयोग

प्रदेश सरकार के साथ मिलकर वामपंथ उग्रवाद का करेंगे खात्मा- गृहमंत्री

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा (NIA) रायपुर के कार्यालय भवन का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के लोगों को पोला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि परंपरागत त्यौहारों को हमारे पूर्वजो ने बहुत सोच समझ कर बनाया है और पोला पर्व तो अन्न से जुड़ा त्यौहार है। जिसमें कृषि से जुड़ी वस्तुओं की पूजा की जाती है। गृहमंत्री शाह ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद की लड़ाई केवल केंद्र और राज्य की नही है, बल्कि यह विकास का भी मुद्दा है और जब तक इन्हें खत्म नही किया जाता तब तक किसी भी देश या राज्य का विकास नही हो सकता है। नक्सलवाद पर नकेल कसने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर वो प्रदेश में वामपंद उग्रवाद का खात्मा करेंगे। अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद भी दिया।

See also  भूपेश बघेल के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत, प्रचार पर रोक लगाने की मांग

सीएम ने भेंट की प्रदेश की सांस्कृतिक निशानी

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार उन्हें पोला पर्व की बधाई देने के साथ ही एक टुकनी भी भेंट की जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक एवं स्थानीय व्यंजन का समावेश था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर