टीआरपी समाचार। हरियाणा में सरकार गठन के 17 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। भाजपा के

वरिष्ठ नेता अनिल विज समेत छह विधायकों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। वहीं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह

समेत चार विधायकों को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

 

अपडेट पर एक नजर

 

  • राज्यपाल समेत सभी विधायक व अन्य मेहमान राजभवन पहुंच चुके हैं।

 

  • राज्यपाल के पहुंचने के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ।

 

  • मंत्रि के रूप में सबसे पहले अनिल विज ने ली शपथ। जब वह शपथ ले रहे थे तो राजभवन उनके जयकारों

से गूंज रहा था। पहले अनिल विज स्वास्थ्य और खेल मंत्रालय देख रहे थे।

 

  • अनिल विज के बाद जगादरी से भाजपा विधायक कंवर पाल गुज्जर ने ली शपथ। जगादरी से यह तीन बार

विधायक रह चुके हैं। पिछली बार यह हरियाणा विधानसभा के स्पीकर थे। इस बार इन्हें कैबिनेट मंत्री

See also  इस कांग्रेस विधायक को 3 साल की जेल; जानें क्या है 15 साल पुराना बैंक घोटाला?

बनाया जा रहा है।

 

  • बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। यह ब्राह्मण समुदाय

से आते हैं।

 

  • रानिया से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने ली पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह ओम

प्रकाश चौटाला के भाई हैं।

 

  • भिवानी के लोहारू से भाजपा विधायक जेपी दलाल ने ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ। यह जाट समुदाय

से आते हैं। पहली बार विधायक बने हैं।

 

  • बावल से बीजेपी विधायक बनवारी लाल ने ली पद और गोपनीयता की शपथ। पिछली सरकार में भी मंत्री थे।

 

  • ओमप्रकाश यादव ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। नारनौल से बीजेपी विधायक हैं। लगातार दूसरी बार

विधायक बने हैं। यह राव इंद्रजीत सिंह के करीबी माने जाते हैं। पहली बार मंत्री बन रहे हैं।

 

  • कमलेश ढांडा कलायत से भाजपा विधायक हैं। वह एकमात्र महिला मंत्री हैं। कमलेश ने बतौर राज्यमंत्री

स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।

See also  नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह,लंबे समय से थे बीमार

 

  • अनूप धानक उकलाना विधानसभा सीट से जेजेपी विधायक हैं। उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप

में शपथ ली।

 

  • पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने राज्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली। वह पिहोवा से भाजपा विधायक हैं।

 

बता दें कि सूबे में 24 अक्टूबर को मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार

बनाई थी। इस सरकार में जजपा को भी शामिल किया गया है। जिसके बाद 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने

हरियाणा के सीएम के तौर पर दोबारा शपथ ली थी। जबकि दुष्यंत चौटाला ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

 

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद से ही आलाकमान की महाराष्ट्र में व्यस्तता के चलते मंत्रिमंडल विस्तार का खाका तैयार

नहीं हो पाया था। अमित शाह की मुहर के बाद बीते कल मुख्यमंत्री चंडीगढ़ लौटे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  मणिपुर में 22 अप्रैल को दोबारा होगी वोटिंग, 11 मतदान केंद्रों में पड़ेंगे वोट, चुनाव में हुई थी हिंसा-गोलीबारी…