छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत में हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत में हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप दिख रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित MP के कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है। तेजी से तापमान में कमी आने से कई शहरों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। भोपाल, शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर में तापमान सामान्य से कम रहा।

ग्वालियर में रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज हुआ

ग्वालियर चंबल में तेजी से ठंड बढ़ी है। यहां रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री रहा। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ाई है। अंचल में सोमवार से और ठंड बढ़ने के आसर है।

कोरिया का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चिल्फी घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।इधर बिलासपुर और दुर्ग संभाग में न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट आई। तेजी से गिरत पारा को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

See also  Parliament Monsoon Session: संसद संसद भवन में हुआ गजब ड्रामा, भगवा पहनकर चंदा मांगने लगे सांसद