सर्व आदिवासी समाज

रायपुर। रिटायर्ड IPS अकबर राम कोर्राम भानुप्रतापपुर सीट से सर्व आदिवासी समाज पोटाई गुट के प्रत्याशी होंगे। उन्हें चुनाव चिन्ह का आबंटन भी हो गया है।

उप निर्वाचन के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन 14 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद सात अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापसी के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया गया। इनमे भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी ब्रम्हानंद नेताम को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सावित्री मनोज मण्डावी को हाथ, गोंडवाना गणतंत्र पाटी के घनश्याम जुर्री को आरी, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के डायमंड नेताम को नारियल फार्म, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के शिवलाल पुड़ो को कोट, निर्दलीय अभ्यर्थी अकबर राम कोर्राम को एयरकंडीशनर और दिनेश कुमार कल्लो को अलमारी प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  कांकेर में धर्मांतरण को लेकर हुए बवाल को लेकर कल ‘छत्तीसगढ़ बंद’, चेम्बर ने दिया समर्थन