बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की साल 2022 में एक भी फिल्म नहीं आई है। उनके फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब यह इंतज़ार ख़त्म होने वाला है। साल 2023 में सलमान खान की दो फिल्में आने वाली हैं। ईद पर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और दीवाली पर ‘टाइगर 3’ रिलीज होने वाली है। सलमान खान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है कि उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग खत्म हो गई है।

पोस्ट कर दी जानकारी

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से फोटो डालते हुए लिखा- “शूट रैप, किसी का भाई किसी की जान, ईद 2023 पर आ रही है।” सलमान ने जो फोटो डाली है उसमें वो काफी अलग लुक में दिख रहे हैं। इस फोटो में सलमान ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और एक काफी ज्यादा प्रिंट वाली ब्लैक जैकेट में दिख रहे हैं। सलमान के फोटो डालते ही उसपर सोशल मीडिया यूजर्स के कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई।

See also  Akshay kumar ने कनाडा की नागरिकता छोड़ने का लिया फैसला, Indian Passport के लिए किया अप्लाई

फिल्म में शहनाज गिल और पूजा हेगड़े भी आएंगी नजर

बता दें कि किसी का भाई किसी की जान का डायरेक्शन फरहाद सम्जी ने किया है। सलमान के अलावा फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, राघव जुयाल और शहनाज गिल भी अहम भूमिका में होंगे। ये फिल्म सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले बनी है।