स्टेडियम के ड्रेसिंग रुम से लेकर होटल तक हो रहे सुरक्षा के इंतजाम, वन डे के लिए शहर में खुलेंगे 5 काउंटर्स, जानें टिकट की कीमत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में 21 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड एक दिवसीय (डे-नाइट) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित होने हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर स्टेडियम से लेकर होटल तक रेकी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों देश की क्रिकेट टीम को कोर्टयार्ड मेरिएट में ठहराया जाएगा। साथ ही वहीं ऑफिशियल्स के लिए भी अलग इंतजाम किया जा रहा है।

बता दें कि यह मैच दोपहर 1.30 बजे से खेला जना है। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले पहले वन डे इंटरनेशनल को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की टीम स्टेडियम के ड्रेसिंग रुम से लेकर होटल से स्टेडियम पहुंचने के सारे रोड को सुरक्षा के मद्देनजर लगातार खंगाल रही है।

प्रदेश में इससे पहले भी आईपीएल के बड़े मैच और सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स के रोड सेफ्टी टूर्नामेंट यहां हुए हैं। हालांकि इन खेलों के आयोजन के लिए अलग एजेंसी थी। लेकिन इस बार भारत-न्यूजीलैंड वन डे का जिम्मा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ पर है। ऐसे में संघ किसी भी प्रकार की कोई कसर बाकी रहने नहीं देना चाहता है।

See also  नगर निगम कोरबा महापौर ने MIC का किया गठन, हितानंद सहित 9 पार्षद शामिल

यही वजह है कि क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी नागपुर में अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारी के लिए पिछले सप्ताह रेकी करने गये थे। इस वन डे इंटरनेशनल को देखने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था के साथ शहर में भी 5 काउंटर्स खोलने की तैयारी चल रही है। क्रिकेट संघ का कहना है कि जल्द ही जिला प्रशासन के साथ मिल कर जगह तय कर दी जाएगी।

फिलहाल टिकट की दरों को लेकर संघ के अधिकारी मंथन कर रहे हैं। राजधानी के नवा रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस पहले वन डे में दर्शकों के लिए न्यूनतम टिकट की दरें 500 रुपए होंगी या 300 रुपए इस पर विचार किया जा रहा है। नागपुर में होने वाले मैच में न्यूनतम टिकट की दरें 500 रुपए से शुरू होती हैं। बता दें कि यह मौच 50 ओवरों का होगा। क्रिकेट संघ दर्शकों की क्षमता बढ़ाने के लिए 300 रुपए या फिर उससे भी कम दर तय कर सकता है।

See also  CGMSC ने एक बार फिर वापस मंगाई दवाएं, क्वालिटी ठीक नहीं होने के बावजूद मानक में बता रहे खरा, एनीमिया से पीड़ित मरीजों को दी जाती है ये दवा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।