विधायक शैलेष पांडेय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर विधानसभा के विधायक शैलेष पांडेय को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें चुनाव में चार विधानसभाओं का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिसमें अगरतला (सामान्य), रामनगर (सामान्य), टाउन बोर्डोवली (सामान्य), बनामालीपुर (सामान्य) शामिल हैं। इन सीटों पर विधायक शैलेष पांडेय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय को मिर्जापुर, रायबरेली, फतेहपुर, जैसी महत्वपूर्ण सीटों का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था। नगर विधायक शैलेष पांडेय का कहना है कि आलाकमान ने जो जवाबदारी दी है उसमें वे खरे उतरेंगे, इसके लिए वे भरसक प्रयास करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Murder and rape of a medical college junior doctor: आपके दावे गलत, कानून पहले से ही कड़े हैं, समय से कार्रवाई जरूरी, ममता की चिट्ठी पर केंद्र का करारा जवाब