Adani: कल यानी बुधवार की शाम को अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के एफपीओ को वापस लेने का एलान किया। इसी के साथ समूह की तरफ से निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा भी की गई। कंपनी ने बुधवार देर शाम शेयर बाजार को दी गई सूचना में यह जानकारी दी है। वहीं हिडेनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप को लगातार घाटा हो रहा है।

बता दें कि कल उन्होंने FPO को वापस लेने का निर्णय लिया और सभी निवेशकों के पैसे लौटने की बात कही। इसी कड़ी में आज गौतम अदाणी खुद वीडियो संदेश में दिखाई दिए हैं। गौतम अदाणी ने अपने बयान में कहा है कि पूरी तरह से सब्सक्राइब्ड एफपीओ के बाद कल इसे वापस लेने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया होगा। लेकिन कल देखे गए बाजार के उतार-चढ़ाव को देखते हुए बोर्ड ने दृढ़ता से महसूस किया कि एफपीओ के साथ आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा।

See also  अडानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच पूरी करने के लिए सेबी ने मांगा सुप्रीम कोर्ट से 15 दिन का समय

उन्होंने आगे कहा, उद्यमी के रूप में 4 दशकों से अधिक की मेरी विनम्र यात्रा में मुझे सभी हितधारकों विशेष रूप से निवेशक समुदाय से भारी समर्थन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। मेरे लिए यह स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि मैंने जीवन में जो कुछ भी थोड़ा बहुत हासिल किया है, वह उनके विश्वास और भरोसे के कारण है। मैं अपनी सारी सफलता का श्रेय उन्हीं को देता हूं।

निवेशकों का हित सर्वोपरि
गौतम अदाणी ने कहा, मेरे लिए मेरे निवेशकों का हित सर्वोपरि है और सब कुछ गौण है। इसलिए निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हमने एफपीओ वापस ले लिया है। इस निर्णय का हमारे मौजूदा परिचालनों और भविष्य की योजनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हम परियोजनाओं के समय पर क्रियान्वयन और डिलीवरी पर ध्यान देना जारी रखेंगे।

See also  Pakistan Balochistan Conflict: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड आतंकवादी संगठन घोषित,अमेरिकी विदेश विभाग ने किया ऐलान

उन्होंने आगे कहा, हमारा ईएसजी पर खासा फोकस है और हमारा हर बिजनेस जिम्मेदार तरीके से वैल्यू क्रिएट करता रहेगा। हमारे शासन के सिद्धांतों का सबसे मजबूत सत्यापन, कई अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों से आता है, जिन्हें हमने अपनी विभिन्न संस्थाओं में बनाया है। उन्होंने कहा, मैं इस अवसर पर एफपीओ को बेधड़क समर्थन देने के लिए देश के भीतर और बाहर के हमारे निवेश बैंकरों, संस्थागत निवेशकों और शेयरधारकों को धन्यवाद देता हूं। पिछले सप्ताह स्टॉक में उतार-चढ़ाव के बावजूद, कंपनी, इसके व्यवसाय और इसके प्रबंधन में आपका विश्वास और विश्वास हम सभी के लिए बेहद आश्वस्त और विनम्र रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी हमें सहयोग मिलता रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर