भाजपा नेता अरुण सिंह हुए अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

टीआरपी डेस्क। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

बता दें कि अरुण सिंह विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को तैयार करने के कार्यक्रमों के सिलसिले में कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। वह सोमवार को उडुपी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यक्रमों में भी शामिल होने वाले थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर लगाया आरोप- राशन माफिया की मदद करना चाहती है केंद्र सरकार... इस देश में पिज्जा-बर्गर की होम डिलीवरी हो सकती है, तो फिर राशन की क्यों नहीं?