अमृतसर: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि किरणदीप गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची जहां उसे हिरासत में ले लिया गया है। वे एयरपोर्ट लंदन जानें के लिए निकली थी तभी पंजाब पुलिस की टीम सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस अब किरणदीप से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार किरणदीप कौर की फ्लाइट का समय 1.30 बजे है। वह 11.30 पर एयरपोर्ट पहुंची पुलिस अधिकारियों ने किरणदीप कौर को इमीग्रेशन काउंटर से ही हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। किरणदीप कौर अमृतसर एयरपोर्ट से लंदन भागने की फिराक में थी, इसी सिलसिले में वह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची थी लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। किरणदीप कौर पर खालिस्तानी समर्थकों को फंडिंग करने का आरोप है। 28 साल की किरणदीप कौर यूके की नागरिक है और वह पहले से ही खालिस्तानी समर्थक है।

See also  बिग ब्रेकिंग: महाराष्ट्र में 'डबल म्यूटेट' हो गया कोरोना, 361 नमूनों में से 61 प्रतिशत में दिखा बदलाव