रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई। प्रदेश भर में 3265 नमूनों की जांच में 72 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है वहीं 160 लोगों को इलाज के बाद छुट्‌टी दी गई है। इस बीच किसी मरीज की जान नहीं गई। बढ़ते संक्रमण में मामले में एक तरह से यह छत्तीसगढ़ के लिए राहत की खबर है, प्रदेश में धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। प्रदेश में 3262 लोगो के कोरोना टेस्ट हुए जिसमें 72 लोग पॉजिटिव आये है। पॉजिटिविटी रेट 2.21 प्रतिशत है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा 18 कोरोना संक्रमित मरीज रायपुर जिले से मिले हैं। इसके बाद कोरिया जिले से 11 मरीज मिले हैं। इसी तरह दुर्ग जिले से 8 मरीजों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में बीते तीन दिनों में मरीजों की संख्या में कमी जरूर देखी जा रही है लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

See also  CG Corona Update : 24 घंटे में मिले कोरोना के 104 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 687, एक की मौत